July 14, 2026

भारत के टॉप-10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल हुआ अदाणी ग्रुप, अदाणी पावर बनी देश की सबसे मूल्यवान ऊर्जा ब्रांड

भारत के टॉप-10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल हुआ अदाणी ग्रुप, अदाणी पावर बनी देश की सबसे मूल्यवान ऊर्जा ब्रांड

भारत के टॉप-10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल हुआ अदाणी ग्रुप, अदाणी पावर बनी देश की सबसे मूल्यवान ऊर्जा ब्रांड

author-image

IANS

14 Jul 2026

19:10 IST

New Update

Adani Group fastest to enter India’s top 10 brands, Adani Power leads energy list

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

अहमदाबाद, 14 जुलाई (आईएएनएस)। मंगलवार को घोषणा की गई कि अदाणी ग्रुप भारत के टॉप 10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में पहली बार सबसे तेजी से प्रवेश करने वाला ब्रांड बन गया है। वहीं, ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रिपोर्ट 2026 के अनुसार अदाणी पावर देश की सबसे मूल्यवान ऊर्जा (एनर्जी) ब्रांड बनकर उभरी है।

स्वतंत्र ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी ग्रुप इस वर्ष 13वें स्थान से आठवें स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही यह केवल 3 वर्षों में भारत के टॉप-10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में पहुंचने वाला सबसे तेज ब्रांड बन गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी ग्रुप की ब्रांड वैल्यू 8.48 अरब डॉलर आंकी गई है, जिसमें लगभग 50 करोड़ डॉलर की वह वैल्यू शामिल नहीं है, जो अदाणी विल्मर और उससे जुड़े उपभोक्ता-केंद्रित ब्रांड्स से संबंधित है। पिछले वर्ष ग्रुप की ब्रांड वैल्यू 6.46 अरब डॉलर थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अदाणी ग्रुप की ब्रांड वैल्यू में 31.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के टॉप-20 ब्रांड्स में सबसे अधिक है। इस उपलब्धि के साथ अदाणी ग्रुप देश का तीसरा सबसे मूल्यवान बिजनेस समूह (कांग्लोमेरेट) बन गया है।

पिछले तीन वर्षों में भी अदाणी ग्रुप ने भारत के टॉप-25 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में सबसे तेज छलांग लगाई है। इस दौरान कंपनी ने 15 स्थानों की बढ़त हासिल की। केवल पिछले एक वर्ष में ही ग्रुप की ब्रांड वैल्यू में 2.02 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जो वर्ष 2022 में उसकी कुल ब्रांड वैल्यू से भी अधिक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी पावर की ब्रांड वैल्यू 152 प्रतिशत बढ़कर 1.8 अरब डॉलर पहुंच गई, जिससे वह भारत की सबसे मूल्यवान ऊर्जा ब्रांड बन गई। इसके अलावा अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस भी देश की टॉप-5 ऊर्जा ब्रांड्स में शामिल हैं, जबकि अदाणी टोटल गैस ने भी इस सूची में ग्रुप की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

ब्रांड फाइनेंस एशिया पैसिफिक के मैनेजिंग डायरेक्टर एलेक्स हेग ने कहा कि भारत के टॉप-10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में अदाणी ग्रुप की एंट्री इस बात का प्रमाण है कि समूह देश की विकास यात्रा का अहम हिस्सा बन चुका है। इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में लगातार विस्तार के जरिए समूह ने ऐसे मजबूत ब्रांड तैयार किए हैं, जो भारत की आर्थिक प्रगति की प्रमुख जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी ग्रुप का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (बीएसआई) भी 3.6 अंक बढ़कर 84 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही ग्रुप की रैंकिंग आठ स्थान सुधरकर 18वें स्थान पर पहुंच गई।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की टॉप-20 कंपनियों में अदाणी ग्रुप ने ब्रांड स्ट्रेंथ के मामले में सबसे तेज बढ़त दर्ज की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाला यह समूह अब देश के सबसे स्थापित उपभोक्ता और रिटेल ब्रांड्स की श्रेणी में अपनी मजबूत पहचान, भरोसा और हितधारकों का विश्वास बनाने में सफल रहा है।

–आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.