July 13, 2026

भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार

Chhattisgarh News In Hindi: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 24 साल के आरोपी ने 19 साल के कॉलेज छात्रा की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से युवती पर प्रेम संबंध बनाने का दवाब डाल रहा था.

Written By : विनीत पाठक |  Updated at : 13 Jul 2026 02:43 PM (IST)

Preferred Sources

Bhilai College student murdered obsessed youth strangled then stabbed her 10 times ANN भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार

एकतरफा प्यार में लड़की को मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Source : विनीत पाठक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एकतरफा प्यार की सनक में 19 साल के कॉलेज छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है. सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी पहले से हत्या की योजना बनाकर रायपुर से भिलाई आया था. मृतका खुशी साहू बेमेतरा की रहने वाली थी और भिलाई के रामनगर स्थित पीजी में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी.

आरोपी लंबे समय से युवती पर प्रेम संबंध बनाने का डाल रहा था दवाब

उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से खुशी पर बातचीत करने और प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. युवती द्वारा इनकार करने और उससे संपर्क खत्म कर देने से आरोपी नाराज था. इसी रंजिश में उसने शुक्रवार (10 जुलाई) को पीजी पहुंचकर पहले खुशी का गला दबाया और फिर चाकू से पीठ, हाथ और पेट पर करीब 10 वार कर उसकी हत्या कर दी.

सीएसपी ने कहा कि 10 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे मृतका की रूममेट ने परिजनों को सूचना दी कि खुशी कमरे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी है. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच में सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए दो शर्ट और पैंट के अंदर बरमूडा पहनकर आया था तथा अपने साथ धारदार हथियार भी लाया था.

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

आरोपी ने नदी में कपड़े-जूते फेंककर की साक्ष्य मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने अपने खून से सने कपड़े और जूते नदी में फेंककर साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की. पुलिस ने बलौदाबाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रामनगर स्थित घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट कराया गया और हत्या में प्रयुक्त चाकू तथा बाइक भी जब्त कर ली गई है. वहीं पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.

Read More

Published at : 13 Jul 2026 02:42 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola