August 14, 2026

शुरू होने वाला है डिस्काउंट का काउंटडाउन, सिर्फ 10 दिन के लिए आ रहा इतने रुपए के फायदे वाला ऑफर

Aug 14, 2026 08:53 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

कंपनी इस महीने अपनी मोस्ट पॉपुलर सिएरा SUV पर 30,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि, इस डिस्काउंट का फायदा सिर्फ केरल के ग्राहकों को मिलेगा। ओणम फेस्विल की शुरुआत 16 अगस्त से होगी। वहीं, ये 26 अगस्त तक चलता रहेगा।

Tata Motors Announces Rs 30,000 Onam Offers For Sierra In Kerala

शुरू होने वाला है डिस्काउंट का काउंटडाउन

Tata Sierra

केवल

₹15,100/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

टाटा मोटर्स ने अपनी कारों के लिए ओणम डिस्काउंट का ऐलान किया है। कंपनी इस महीने अपनी मोस्ट पॉपुलर सिएरा SUV पर 30,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि, इस डिस्काउंट का फायदा सिर्फ केरल के ग्राहकों को मिलेगा। ओणम फेस्विल की शुरुआत 16 अगस्त से होगी। वहीं, ये 26 अगस्त तक चलता रहेगा। हालांकि, कंपनी डिस्काउंट का फायदा पूरे अगस्त तक देगी। बता दें कि अगस्त में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी है। ऐसे में दूसरे राज्यों में भी अलग-अलग बेनिफिट दिए जा सकते हैं। बता दें कि सिएरा की एक्स-शोरूम कीमतें 11.49 लाख रुपए से 21.29 लाख रुपए तक हैं। सिएरा का सीधा मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल से होता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Honda Amaze

₹ 7.48 - 10 लाख

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

Volkswagen Taigun

₹ 11 - 19.3 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

सिएरा का इंजन, फीचर्स और सेफ्टी

नई जनरेशन की टाटा सिएरा नए 1.5-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल के साथ आ रही है जो 158bhp और 255Nm जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड AT के साथ आता है। आप सिएरा को 1.5-लीटर NA पेट्रोल के साथ भी ले सकते हैं जो 105bhp और 145Nm जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT के साथ लिया जा सकता है। इसमें एक अन्य ऑप्शन 1.5-लीटर फोर-पॉट डीजल इंजन है जो 116bhp और 260Nm देता है, इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT में से किसी एक के साथ लिया जा सकता है। BNCAP में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

Tata Sierra

MG Hector

Mahindra Thar

MG Astor

सिएरा का केबिन कर्व जैसा ही है, लेकिन इसमें टाटा डिजाइन लैंग्वेज के कुछ एलिमेंट्स पहली बार शामिल किए गए हैं, जैसे ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, साउंड बार के साथ 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, HUD और एक नया सेंटर कंसोल दिया है। दूसरे फीचर्स में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें हैं। आइकॉनिक एल्पाइन रूफ को आज के जमाने के हिसाब से फिर से बनाया गया है, इसमें कोई कर्वेचर नहीं है। यह अब एक एक्सेंटेड फ्लैट ग्लास है। एक सनरूफ जगह बनाने में मदद करता है।

टाटा सिएरा के डिजाइन हाइलाइट्स में बॉक्सी सिल्हूट, अल्पाइन ग्लास रूफ, 19-इंच एलॉय व्हील्स, फुल-LED लाइट पैकेज, रियर स्पॉइलर और सिग्नेचर टाटा ग्रिल का नया वर्जन शामिल है। यह छह एक्सटीरियर और तीन इंटीरियर कलर स्कीम में उपलब्ध है। सिएरा के सभी वर्जन में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट मिलते हैं। इसकी लंबाई 4.6 मीटर है और व्हीलबेस 2.7 मीटर है। इसे 24 वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें