July 12, 2026

नासिक में बेकाबू हुआ आवारा कुत्तों का कहर; इस साल 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, सिडको में भारी दहशत| Navbharat Live

Updated On: Jul 12, 2026 | 10:17 AM IST

विज्ञापन

सार

Nashik Stray Dog: नासिक में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इस साल अब तक 10 हजार से अधिक लोग श्वानदंश के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। डॉक्टरों ने रेबीज को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

Menace of stray dogs spirals out of control in Nashik; over 10,000 people hospitalized this year, widespread panic in CIDCO.

नासिक, आवारा कुत्ते, (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Nashik Stray Dogs Bite Cases: नासिक जिले में आवारा कुत्तों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले साढ़े तीन वर्षों के आंकड़े अत्यंत चिंताजनक हैं, जहां श्वानदंश (कुत्ते के काटने) की घटनाओं में भारी उछाल आया है। शहर के उपनगरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, विशेषकर सिडको जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बच्चे और बुजुर्ग इन कुत्तों के मुख्य निशाने पर हैं।

बढ़ता खतरा और विशेषज्ञों की चेतावनी

विशेषज्ञों के अनुसार, मार्च से मई के बीच कुत्तों का प्रजनन काल होता है, इस दौरान वे स्वभाव से कहीं अधिक आक्रामक हो जाते हैं। सिडको क्षेत्र में पिछले दिनों झुंड में घूम रहे कुत्तों द्वारा बच्चों और बुजुर्गों पर किए गए जानलेवा हमलों ने स्थानीय निवासियों में दहशत पैदा कर दी है।

डॉक्टरों का स्पष्ट मानना है कि वानदंश को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। यदि समय पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन न लगाया जाए, तो रेबीज जैसी लाइलाज बीमारी का खतरा शत-प्रतिशत बना रहता है। इस साल की शुरुआत से अब तक 10 हजार से अधिक लोग इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में पहुंच चुके हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

सम्बंधित ख़बरें

बचाव और सुरक्षा के उपाय तत्काल इलाज

कुत्ते के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से 10-15 मिनट तक धोएं और बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाएं। बच्चों और बुजुर्गों को अकेले आवारा कुत्तों वाले इलाकों में न जाने दें। स्थानीय प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों की नसबंदी (एबीसी प्रोग्राम) और उनके टीकाकरण को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर: आज से शुरू हुआ ‘देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव-2026; 26 जुलाई तक खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा का जलवा

खौफनाक आंकड़े

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2023 से जून 2026 तक के आंकड़े व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं।

वर्ष कुल मरीज रेबीज संक्रमित मृत्यु*
2023-24 26,251 3 1
2024-25 29,281 4 4
2025-26 43,039 14 12
जनवरी–जून 2026 10,455 4 3
कुल 1,10,026 25 20

Follow Navbharatlive whatsapp