August 10, 2026

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: मांझी बोले- शराबबंदी कानून की समीक्षा करे सरकार, शिक्षक पत्नी का मर्डर, बॉयफ्रेंड के लिए टावर पर चढ़ी युवती - Bihar News

.

आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। राजधानी में आज 10 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सीएम सम्राट भी शामिल हुए। वो हाथों में तिरंगा लेकर जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक 1.5 किलोमीटर पैदल चले। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की मांग की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. तिरंगा यात्रा से JDU के दोनों डिप्टी सीएम नहीं पहुंचे

पटना में आज 10 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सुबह 10:30 बजे जेपी गोलंबर से हुई। यात्रा में सीएम सम्राट भी शामिल हुए। वो हाथों में तिरंगा लेकर जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक 1.5 किलोमीटर पैदल चले। पूरी खबर पढ़ें

2. BPSC टीचर पत्नी की बेटे के सामने गोली मारकर हत्या

पूर्णिया में पति ने 9 साल के बेटे के सामने पत्नी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान शालिनी के रूप में हुई है। शालिनी BPSC टीचर थी। वो अररिया जिले के रानीगंज में सरकारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। कॉलेज चौक के पास अपने पति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। पूरी खबर पढ़ें

3. सरकार के खिलाफ उतरे बिहार के 12,000 शिक्षक

बिहार में 50 साल बाद यूनिवर्सिटी कानून बदलने वाला है। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में प्रदेश के तमाम यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के शिक्षक आज सामूहिक अवकाश पर हैं। राज्य के 481 सरकारी डिग्री कॉलेजों के 12 हजार से ज्यादा शिक्षक आज अपने-अपने यूनिवर्सिटी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें

4. बांकीपुर हार के बाद तेजस्वी का 'ऑपरेशन ओवरऑल'

बांकीपुर उपचुनाव के झटके और पार्टी के भीतर उभरी असंतोष की आवाजों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल की शुरुआत हो चुकी है। तेजस्वी यादव के निर्देश पर प्रदेश कमेटी से लेकर सभी जिलों की 55 इकाइयां, प्रखंड, पंचायत और विभिन्न इकाइयों को भंग कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें

5. पिता की अंतिम-यात्रा में बजे ढोल और नगाड़े

बेतिया के नौतन प्रखंड क्षेत्र के डबरिया मकरीटोला गांव में एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आमतौर पर जहां अंतिम यात्रा गमगीन माहौल में निकाली जाती है। वहीं यहां परिजनों ने मृतक की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और आर्केस्ट्रा के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान कलाकारों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया। पूरी खबर पढ़ें

6. मुजफ्फरपुर-भागलपुर में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश

सावन का आज दूसरा सोमवार है। बिहार के शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। हर-हर महादेव की गूंज है। मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में आज स्थानीय और कांवरियों को मिलाकर 2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर के ऊपर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई है। पूरी खबर पढ़ें

7. बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासी बहस तेज

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की मांग की है। उनके बयान के बाद राज्य की राजनीति में शराबबंदी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें

8. प्रेमी से शादी की मांग पर टावर पर चढ़ी युवती

सीवान के जामो थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बहादुरपुर बाजार के पुराना भाटी गांव के समीप हुई इस घटना के कारण करीब चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। पूरी खबर पढ़ें

9. पुलिस के सामने इंजीनियर पर जानलेवा हमला

भागलपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक ने इंजीनियर पर जानलेवा हमला कर दी। पुलिस के सामने गले पर चाकू से वार किया। आनन-फानन में परिजन घायल को रेफरल अस्पताल लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मनीष कुमार चौधरी(47) के तौर पर की गई है। पूरी खबर पढ़ें

10. बिहार के सभी जिलों में कल उमस भरा बना रहेगा मौसम

बिहार के सभी जिलों में कल यानी मंगलवार को उमस भरा मौसम बना रहेगा। विभाग ने अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर रोहतास में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इसके अलावा सभी जिले में मौसम सामान्य बना रहेगा।