
10,000 रुपये से कम के फोन
अगर आप 10,000 रुपये से कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. इंडिपेंडेंस डे सेल से पहले कई स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर और इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहे हैं, जिससे उनकी कीमत और कम हो गई है. इस लिस्ट में Moto G34 5G, Poco M6 5G, Redmi 13C 5G और Lava Blaze 2 5G जैसे फोन शामिल हैं. इन फोन्स में 5जी सपोर्ट, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं.
10,000 रुपये से कम में मिल रहे बेस्ट स्मार्टफोन
इंडिपेंडेंस डे सेल से पहले ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर कई बजट स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव हुआ है. बैंक ऑफर और इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद कई 5जी स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम में खरीदे जा सकते हैं. अगर आप नया फोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो अभी डील लॉक करना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि खरीदारी से पहले अधिकृत सेलर, वारंटी और एसएआर वैल्यू जरूर जांच लें.
इन स्मार्टफोन पर मिल रही शानदार डील
Moto G34 5G
मोटो जी34 5जी की बाजार कीमत 10,999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर के बाद इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. पुराने फोन के एक्सचेंज पर इसकी प्रभावी कीमत करीब 7,000 रुपये तक पहुंच सकती है. फोन में क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है और बॉक्स में चार्जर भी दिया जाता है.
Poco M6 5G
पोको एम6 5जी बिना किसी एक्सचेंज ऑफर के 8,249 रुपये में उपलब्ध है. इसकी बाजार कीमत 9,499 रुपये है. यह 5जी सपोर्ट के साथ आता है और बॉक्स में चार्जर भी मिलता है, जिससे इसकी वैल्यू और बेहतर हो जाती है.
Redmi 13C 5G
रेडमी 13सी 5जी की बाजार कीमत 10,499 रुपये है. बैंक ऑफर के बाद इसे 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम बजट में 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.
Lava Blaze 2 5G
लावा ब्लेज 2 5जी की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 8,999 रुपये रह जाती है. यह भी 5जी सपोर्ट के साथ आता है और बजट सेगमेंट में अच्छा विकल्प माना जा रहा है.
फोन खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
आजकल बजट स्मार्टफोन में भी 90 हर्ट्ज या 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5जी सपोर्ट और ज्यादा स्टोरेज जैसे फीचर्स मिल रहे हैं. वहीं कुछ 4जी मॉडल बेहतर कैमरा और ज्यादा रैम भी ऑफर करते हैं. अगर आप नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प चुन रहे हैं, तो प्रोसेसिंग फीस और अन्य अतिरिक्त शुल्क जरूर जांच लें. साथ ही समय पर डिलीवरी और स्टॉक की उपलब्धता को देखते हुए सही समय पर खरीदारी करना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें: AI कंटेंट पर अब नहीं चलेगी चालाकी, EU लाया नए नियम, भारत-चीन में क्या है कानून?

विशाल मैथिल
भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्सप्लेनर, डाटा स्टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.
Read More