October 18, 2026

1 Crore SIP Calculator: SIP से 10 साल में बन सकते है ₹1 करोड़ का फंड, जानें हर महीने कितना करना होगा निवेश?

1 Crore SIP Calculator: अगर आप भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ बचत करना काफी नहीं होगा। आपको स्मार्ट निवेश की रणनीति अपनानी होगी और आर्थिक अनुशासन का पालन करना होगा। ऐसे में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP Investment Plan) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।  SIP में छोटे-छोटे मासिक निवेश से आप लंबी अवधि में करोड़ों का फंड तैयार कर सकते हैं। 

10 साल में 1 करोड़ कैसे बनाएं?

आज के समय में हर कोई अपने पैसों को तेज़ी से बढ़ाना चाहता है और इसके लिए सिप निवेश सबसे अच्छा माना जाता है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में रेगुलर इन्वेस्ट करके 10 साल में 1 करोड़ (1 Crore SIP Calculator)  बनाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको एक फिक्स अमाउंट की मंथली SIP शुरू करनी होगी। दरअसल एसआईपी लंबे समय में रूपी कॉस्ट एवरेजिंग और कंपाउंडिंग का बेहतर लाभ देती है, जिससे बड़ा कॉर्पस तैयार हो जाता है।

यह भी पढ़ें: PUC Validity Status Check: कब खत्म हो रही है आपके वाहन के PUC की वैलिडिटी? मोबाइल से ऐसे करें चेक 

1 करोड़ रुपये का फंड कितने समय में बनेगा?

म्यूचुअल फंड में SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए 1 करोड़ रुपए का फंड बनाने के लिए समय और मंथली निवेश बहुत मायने रखता है। 10 साल के आधार पर अलग-अलग रिटर्न का हिसाब (How to Make 1 Crore in 10 Years) नीचे दिया गया है।

10 साल में 12% सालाना रिटर्न पर 

10 साल में 12% सालाना रिटर्न के साथ ₹1 करोड़ का फंड बनाने के लिए आपको हर महीने में करीब ₹43,041 की नियमित SIP करनी (Monthly SIP for 1 Crore)  होगी।

 इस पूरे निवेश प्लान में आपका कुल निवेश ₹51.65 लाख होगा और कंपाउंडिंग की मदद से आपको ₹48.35 लाख का अनुमानित रिटर्न मिलेगा। आपको कुल फंड ₹1,00,00,106 मिलेगा। 

10 साल में 14% सालाना रिटर्न पर 

14% का सालाना रिटर्न मिलने पर 10 साल (120 महीने)में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने के आपको हर महीने में  लगभग ₹38,600 की SIP (Systematic Investment Plan) शुरू करनी होगी। आपका 10 साल में कुल निवेश 46.32 लाख का होगा। इससे आपको ब्याज  (Estimated Returns) ₹54.85 लाख का मुनाफा होगा। 

कुल मिलने वाली राशि (Total Maturity Value) ₹46,32,000 + ₹54,84,72 = 1,01,16,727 (Mutual Fund SIP Returns) मिलेगा। 

इन बातों का रखें ध्यान

1. शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है, यह बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है।

2. करोड़पति बनने के लिए हर महीने बिना रुके लगातार 10 वर्षों तक निवेश बनाए रखना जरूरी है।

3. महीने की किस तारीख को एसआईपी कटे, इससे लॉन्ग-टर्म रिटर्न पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। सबसे बेहतर है कि आप अपनी सैलरी या कमाई आने के 2-3 दिन बाद की तारीख चुनें, ताकि खाते में पर्याप्त बैलेंस रहे और किस्त बाउंस न हो।

यह भी पढ़ें: Post Office Bonus 2026: डाक विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, जानें कितनी आएगी रकम?