October 4, 2026

सिंगल चार्ज में बिहार से मुंबई, 1,770 KM रेंज वाली हाइब्रिड SUV, 1 घंटे में 43,900 गाड़ियां बुक

Updated: Sun, 4 Oct 2026 05:46 PM (IST)

गीली गैलेक्सी बैटलशिप 700 (फोटो: Tynan Motors)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चीन की कंपनी ने Geely ने Galaxy Battleship 700 नाम से एक SUV लॉन्च की है, जो 1770KM की जबरदस्त रेंज देती है. इस हाइब्रिड कार ने लॉन्चिंग से पहले ही 1 घंटे में 43,900 बुकिंग्स पार कर ली हैं. जानें इस अद्भुत कार के फीचर्स...

हम सभी जानते हैं कि चीन अपने नए-नए चमत्कारों के लिए मशहूर है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. चीन की मशहूर कार कंपनी Geely ने अपनी नई प्रीमियम हाइब्रिड SUV Geely Galaxy Battleship 700 से बाजार में गदर मचा दिया है. इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसकी 1,770 किलोमीटर की कंबाइंड रेंज है. चीन में लोगों के बीच SUV का ऐसा क्रेज दिखा कि बुकिंग खुलने के शुरुआती एक घंटे में ही इसे 43,900 ऑर्डर मिल गए. चीन में इसे आधिकारिक तौर पर 10 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जा रहा है.

1,770 किलोमीटर की टेंशन-फ्री ड्राइव

इस SUV में 47.14 kWh की LFP बैटरी और पेट्रोल इंजन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन दिया गया है.

  • कंबाइंड रेंज: फुल टैंक पेट्रोल और फुल चार्ज बैटरी के साथ यह गाड़ी 1,770 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है (CLTC टेस्टिंग के अनुसार).
  • इलेक्ट्रिक रेंज: अगर आप रोजमर्रा के काम के लिए इसे शहर में चलाते हैं, तो सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर भी यह 305 किलोमीटर तक चल सकती है. यानी, रोज-रोज पेट्रोल भराने का कोई झंझट नहीं!

रफ्तार और पावर में स्पोर्ट्स कार को भी टक्कर

आकार में बड़ी होने के बावजूद इसकी स्पीड किसी स्पोर्ट्स कार से कम नहीं है. इसमें Geely का Thor EM-T हाइब्रिड सिस्टम इस्तेमाल किया गया है, जिसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर वाला AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम लगा है.

  • पावर और टॉर्क: यह इंजन 1,113 HP की बंपर पावर और 1,330 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.
  • पिकअप: 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे महज 3.95 सेकंड लगते हैं.

खराब रास्तों का साथी और 'क्रैब वॉक' फीचर

Geely ने इसे सिर्फ शहर की चमचमाती सड़कों के लिए नहीं, बल्कि पक्के तौर पर एक ऑफ-रोड SUV भी बनाया है.

  • सस्पेंशन और क्लीयरेंस: इसका 233 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 30-डिग्री अप्रोच और 31-डिग्री डिपार्चर एंगल ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर ड्राइविंग को आसान बनाता है. एक्टिव हाइड्रोलिक सस्पेंशन गाड़ी को हर रास्ते पर स्थिर रखता है.
  • क्रैब वॉक (Crab Walk): यह इसका सबसे मजेदार फीचर है. इसकी मदद से SUV अपने पहियों की दिशा बदलकर कुछ हद तक केकड़े की तरह तिरछी दिशा में चल सकती है.
  • Waltz Turn: इस फीचर से गाड़ी बेहद कम जगह (लगभग 3.36 मीटर टर्निंग रेडियस) में आसानी से घूम जाती है.

गाड़ी के अंदर फ्रिज भी मौजूद

लंबी यात्राओं को आरामदायक बनाने के लिए इसका केबिन एकदम प्रीमियम बनाया गया है.

  • डेशबोर्ड और केबिन में कुल 5 हाईटेक स्क्रीन्स दी गई हैं.
  • सफर में कोल्ड ड्रिंक्स और पानी को ठंडा रखने के लिए 18.5 लीटर का ड्यूल फ्रिज भी मौजूद है.
  • 2,900 mm के व्हीलबेस के चलते अंदर यात्रियों को भरपूर स्पेस मिलेगा.

एक नजर में: Battleship 700 की पूरी कुंडली

फीचरजानकारी
मॉडलGeely Galaxy Battleship 700
पावरट्रेनThor EM-T हाइब्रिड (टर्बो पेट्रोल + 3 मोटर AWD)
अधिकतम पावर / टॉर्क1,113 HP / 1,330 Nm
0-100 km/h स्पीड3.95 सेकंड
बैटरी और EV रेंज47.14 kWh LFP / 305 KM
कंबाइंड रेंज1,770 KM
डायमेंशन (LxWxH)5,085 mm x 1,999 mm x 1,895 mm
व्हीलबेस / क्लीयरेंस2,900 mm / 233 mm
लॉन्च डेट10 अक्टूबर 2026 (चीन)

भारत में कब आएगी?

फिलहाल कंपनी ने Battleship 700 को भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. भारत में आने पर इसकी कीमत, फीचर्स और बैटरी रेंज में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारतीय ग्राहकों को इस धांसू SUV के लिए अभी इंतजार करना होगा.

Tags