September 17, 2026

सुसाइड करने वाले किसानों के परिवार की मदद के लिए नाना पाटेकर ने छोड़ दी थी 1.5 करोड़ की लग्जरी कार, करीबी ने किया खुलासा

सुसाइड करने वाले किसानों के परिवार की मदद के लिए नाना पाटेकर ने छोड़ दी थी 1.5 करोड़ की लग्जरी कार, करीबी ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर

Bollywood Actor Nana Patekar: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. एक्टर ने अपने अब तक के करियर में वर्सेटाइल एक्टिंग से सभी का दिल जीता है. वहीं दूसरी तरफ उनकी दरियादिली भी किसी से छिपी नहीं है. वे एनजीओ चलाते हैं और जरूरतमंद किसानों की हरसंभव मदद करने को तैयार रहते हैं. वे नेकी कर दरिया में डाल वाली प्रसिद्ध कहावत में विश्वास रखते हैं और खुद के द्वारा की गई मदद को सीमित दायरे में रखते हैं. अब नाना पाटेकर को लेकर उनके एक करीबी ने बड़ा खुलासा किया है.

नाना पाटेकर के करीबी और उनकी फिल्म अग्नि साक्षी के लेखक रणबीर पुष्प ने नाना पाटेकर की दरियादिली का एक ऐसा किस्सा बताया है जो उनके फैंस को भावुक कर देगा. नाना पाटेकर का ये किस्सा बताता है कि इंसान को अच्छे वक्त में भी जमीन से जुड़े रहना चाहिए और लोगों की मदद के लिए अपनी तत्परता को कम नहीं करना चाहिए.

नाना पाटेकर के बारे में रणबीर पुष्प ने क्या कहा?

नाना पाटेकर के बारे में अक्सर ये कहा जाता है कि वे बहुत गुस्सैल हैं. प्रोड्यूसर्स और को-स्टार्स के साथ उनकी बनती नहीं. लेकिन रणबीर पुष्प ने नाना पाटेकर के बारे में बात करते हुए उनकी अच्छाइयां गिनाई हैं. उनके मुताबिक नाना पाटेकर दरियादिल हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. वे भले ही उन बातों पर गुस्सा जाते हों जो उन्हें सही ना लगती हों लेकिन वे दिल के साफ हैं. पुष्प ने कहा- नाना एक दिन न्यूज देख रहे थे और उन्होंने देखा कि आत्महत्या करने वाले किसानों का परिवार मदद की गुहार लगा रहा है. नाना उस दौरान 1.5 करोड़ की एक कार लेने जा रहे थे. लेकिन ये न्यूज देखने के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया और उन्होंने अगले दिन अपने दोस्त को बुलाकर पीड़ित परिवारवालों के लिए 15-15 हजार का चेक बनाने को कहा.

रणबीर पुष्प ने आगे कहा- ‘वो शख्स जिसकी आंखें किसानों का दुख देखकर भर आई हों, वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है. उन्होंने नाम फाउंडेशन की स्थापना की जिसने अब तक लोगों की मदद के लिए ना जाने कितने फंड्स इकट्ठा किए हैं. नाना पाटेकर खुद भी एक फॉर्म में रहते हैं.’

ये भी पढ़ें- Mirzapur Box Office: मिर्जापुर द मूवी की कमाई में दिखी कंसिस्टेंसी, कालीन भैया की फिल्म ने 10 दिन में पार किए 250 करोड़

75 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव नाना पाटेकर

नाना पाटेकर की बात करें तो वे 75 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं और खूब नाम कमा रहे हैं. एक्टर फिल्मों के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं. 2026 में ही उनकी वेब सीरीज संकल्प आई जिसे फैंस से मिक्स्ड व्यूज मिले. इसके अलावा वे पिछले कुछ सालों में वनवास, द वैक्सीन वार, हाउसफुल 5, ओ रोमियो और सूबेदार जैसी फिल्मों में काम किया है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button