नई दिल्ली: Ambani is India's Richest Person: भारत के सबसे अमीर कारोबारियों की सूची में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने गौतम अदाणी को पीछे छोड़कर देश के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्त के मुताबिक 13 अक्टूबर 2026 को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ बढ़कर करीब 78.8 अरब डॉलर हो गई है। वहीं अदाणी की कुल संपत्ति 74.9 अरब डॉलर दर्ज की गई है। दोनों कारोबारियों की संपत्ति में अंतर के कारण उनकी रैंकिंग में बदलाव आया है।
मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की नेटवर्थ कितनी है?
फोर्ब्स की सूची के मुताबिक, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Net Worth) 78.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों में 25वें स्थान पर हैं। वहीं, गौतम अदाणी 74.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 28वें नंबर पर हैं। इस तरह दोनों कारोबारियों की संपत्ति में 3.9 अरब डॉलर का अंतर है। शेयर बाजार में कंपनियों के शेयरों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर उनकी कुल संपत्ति पर भी पड़ता है।
भारत के टॉप-5 सबसे अमीर कारोबारी
फोर्ब्स की 13 अक्टूबर 2026 की रियल-टाइम लिस्ट में भारत के पांच सबसे अमीर कारोबारियों के नाम और उनकी नेटवर्थ
| कारोबारी | नेटवर्थ |
| मुकेश अंबानी | 78.8 अरब डॉलर |
| गौतम अदाणी | 74.9 अरब डॉलर |
| सावित्री जिंदल | 36.6 अरब डॉलर |
| लक्ष्मी मित्तल | 30.6 अरब डॉलर |
| शिव नादर | 27.4 अरब डॉलर |
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं?
भारत में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भले ही पहले नंबर पर पहुंच गए हों, लेकिन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में उनसे आगे चीन के झांग यिमिंग हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 84 अरब डॉलर है। झांग यिमिंग (Zhang Yiming) टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस के संस्थापक हैं। इस सूची में मुकेश अंबानी दूसरे और गौतम अदाणी तीसरे स्थान पर हैं।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं?
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में एलन मस्क (Elon Musk) शीर्ष स्थान पर हैं। रिपोर्ट में उनकी नेटवर्थ 1.007 ट्रिलियन डॉलर बताई गई है। दरअसल, अरबपतियों की संपत्ति शेयर बाजार और कंपनियों के मूल्यांकन के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है। इसी कारण से फोर्ब्स की रियल-टाइम सूची में भी लगातार बदलाव होता रहता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा से खुलेंगे भाग्य के द्वार? जानें पूजा विधि, मंत्र और धार्मिक महत्व
- नवरात्रि से पहले ही मिल गई दिवाली की सौगात, महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश, जानिए कब खाते में बढ़कर आएगा पैसा
- सड़क पर ही मची चीख-पुकार, देखते ही देखते खत्म हो गई तीन लोगों की जिंदगी, मौके का मंजर देख कांप उठे लोग