August 1, 2026

देर रात 1:40 बजे Sanjay Dutt से क्यों मिले Salman Khan? वायरल हो रही है ऐसी फोटो, गले लगाकर क्यों रोने लगे?

Time Published: Saturday, August 1, 2026, 8:55 [IST]

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हाल ही जब अपने जिगरी दोस्त और बड़े भाई एक्टर संजय दत्त से मिले थे, तो दोनों के बीच ये भावुक कर देने वाला पल था। देर रात वह संजू बाबा की याद में इस कदर भावुक हो गए कि रात 1:40 बजे दो तस्वीरें शेयर की हैं और जमकर प्यार लुटाया है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने संजय दत्त के लिए भगवान से ढेर सारी दुआएं और प्यार मांगा, जिसने फैंस का दिल भी पिघला दिया है।

देर रात 1:40 बजे संजय दत्त से क्यों मिले सलमान खान?
जानकारी के अनुसार गत 29 जुलाई 2026 को संजय दत्ता का 67वां बर्थडे था। इसके बाद गत 31 जुलाई 2026 को संजय दत्त अपने सबसे करीबी सलमान से मिले थे। इस दौरान सलमान खान शायराना भी हो गए थे। 60 साल के सलमान खान ने अपने बड़े भाई संजय दत्त को कसकर गले लगाते हुए शनिवार देर रात 1:40 बजे सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनके साथ सलमान खान ने संजय दत्त के लिए अपने दिल और मन का हाल बयां किया है।

Salman Khan

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की 2 तस्वीरें

इन दोनों तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जिस तरह से संजय दत्त और सलमान खान ने एक-दूसरे को कसकर गले लगा रहे हैं, उसमें उनका बेशुमार प्यार झलक रहा है। सलमान खान ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- बाबा, फॉरेवर बाबा और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा हैं हम सब का बाबा और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त। अल्लाह, भगवान यीशु सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा।

फैंस ने लुटाया प्यार, दोस्ती और ब्रोमांस की हुई तारीफ

-इस पोस्ट पर फैंस के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- भाई आप भी खुश रहो। आपको भी खूब तरक्की और अच्छी सेहत मिले। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- कुछ हग्स को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। भगवान का आशीर्वाद आप दोनों पर हमेशा बना रहे।

-एक यूजर ने लिखा है- आज के समय में ऐसे सच्चे दोस्त मिलना और ढूंढ पाना बहुत मुश्किल है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- बॉलीवुड में रिश्ते और दोस्त हर शुक्रवार को बदलते हैं लेकिन सलमान भाई और संजू बाबा का 'भाईचारा' आज भी वही है। 'चल मेरे भाई'से लेकर आज तक, ये असली दोस्ती है जिसे कोई पीआर टीम नहीं बना सकती।

सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती

सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती दशकों पुरानी है। दोनों ने फिल्मों में खूब साथ काम किया है, पर असल जिंदगी में भी भाईचारा बरकरार है। वो हमेशा एक-दूसरे के साथ हर सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। संजय दत्त और सलमान खान ने साथ में 'साजन', 'चल मेरे भाई' और 'ये है जलवा' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अब फैंस की दिली इच्छा है कि वो इस जोड़ी के ब्रोमांस को एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर देख सकें।