August 4, 2026

ट्रंप के बयान से बदला बाजार का रुख, 1.40 लाख के पार हुआ सोना, सिल्वर ने भी लगाई छलांग, चेक करें ताजा रेट| Navbharat Live

Updated On: Aug 04, 2026 | 11:14 AM IST

विज्ञापन

सार

Gold-Silver Rate: अमेरिका-ईरान तनाव और ट्रंप के बयान के बीच 4 अगस्त को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज हुई। एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं में बढ़त देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमत में भी इजाफा।

gold silver rate today

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Gold-Silver Rate Today 04 August 2026: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में एक बार फिर शांति समझौते की उम्मीद दिखाई देने लगी है। इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार, 4 अगस्त को सोने-चांदी की कीमत में इजाफा देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक सोने में करीब 0.42 प्रतिशत के उछाल से साथ कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी की कीमतों में 1.27 की बढ़ोतरी थी।

ईरान से सीजफायर चाहते हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जोर देकर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है।जबकि ईरान ने यह कहकर ट्रंप को दावे को नकार दिया कि उनकी वॉशिंगटन के साथ सीधी बातचीत की कोई योजना नहीं है। ईरान के इस बयान पर ट्रंप का गुस्सा साफ नजर आया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ईरानी नेताओं को बहुत ज्यादा दोगला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरानी नेता बातचीत को लेकर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है, चाहे ईरान इसे मानना ​​चाहे या नहीं।

ट्रंप के बयान से सोने-चांदी में निवेश करने वाले को बल मिला है। इसका असर दोनों धातुओं की कीमतों में साफ नजर आया। 4 अगस्त को मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी (MCX) पर सोने का रेट 0.42 प्रतिशत बढ़कर ₹1,43,522.00 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर, MCX चांदी फ्यूचर्स लगभग 1.23% बढ़कर ₹219,880 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें- Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

शहर 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) सिल्वर 999 फाइन (₹/1 किलोग्राम)
नई दिल्ली ₹143,120 ₹131,193 ₹218,930
मुंबई ₹143,360 ₹131,413 ₹219,310
बेंगलुरु ₹143,480 ₹131,523 ₹219,480
कोलकाता ₹143,170 ₹131,239 ₹219,020
हैदराबाद ₹143,590 ₹131,624 ₹219,660
चेन्नई ₹143,660 ₹131,688 ₹219,640

तेल की कीमतों में तेजी

युद्ध का कोई साफ हल न निकलने की वजह से मिडिल ईस्ट की सप्लाई अभी भी खतरे में है, इस चिंता के कारण पिछले सेशन में गिरने के बाद मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत में थोड़ी तेजी आई। US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड $0.61, या 0.7% बढ़कर $80.95 पर था, जो पिछले सेशन में 5% से ज़्यादा गिरकर लगभग एक हफ़्ते के सबसे निचले स्तर पर आ गया था।

Follow Navbharatlive whatsapp