फरीदाबाद लोक अदालत में 1.25 लाख मामलों का निपटारा: 19 बेंचों ने की सुनवाई; सबसे ज्यादा ट्रैफिक चालान के मामले सुलझे - Faridabad News
फरीदाबाद4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
फरीदाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.25 लाख मामलों का निपटारा हुआ।
फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित जिला कोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन सुधीर जीवन की अध्यक्षता में हुई लोक अदालत में 1 लाख 31 हजार 940 मामले सुनवाई के लिए रखे गए। इनमें से 1 लाख 25 हजार 165 मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया गया।
लोक अदालत के लिए जिला अदालत में न्यायिक अधिकारियों की 19 बेंच बनाई गई थीं। इन बेंचों में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, सीजेएम और न्यायिक दंडाधिकारियों ने मामलों की सुनवाई की। अलग-अलग बेंचों के सामने मोटर वाहन दुर्घटना, आपराधिक, चेक बाउंस, बिजली, चालान, वैवाहिक, दीवानी, बैंक रिकवरी, रेवेन्यू और एग्जीक्यूशन से जुड़े मामले रखे गए।
अदालत में 1 लाख 31 हजार 940 मामले सुनवाई के लिए रखे गए।
ट्रैफिक चालान के सबसे ज्यादा मामले
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि लोक अदालत में लोगों का ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों के निपटारे को लेकर काफी रुझान रहा। सबसे ज्यादा 1 लाख 12 हजार 850 समरी चालान के मामलों का निपटारा किया गया। इसके अलावा बैंक रिकवरी के 3,608, रेवेन्यू के 4,030, बिजली से संबंधित 872, दीवानी 562, छोटे आपराधिक मामले 2,564, चेक बाउंस 408 और वैवाहिक मामलों सहित अन्य मामलों का भी समाधान किया गया।
फैसले के बाद अपील नहीं होती
न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत में आपसी सहमति से हुआ फैसला अंतिम होता है। इसमें सामान्य तौर पर आगे अपील का प्रावधान नहीं होता। इसके अलावा कोर्ट फीस वापस होने के साथ लोगों के समय और पैसे की भी बचत होती है। अधिकारियों ने लोगों से लोक अदालत के माध्यम से विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराने की अपील की।
.
खबरें और भी हैं...
फरीदाबाद में थार ने बाइक को मारी टक्कर: 2 बच्चों के पिता की मौत; ड्यूटी खत्म कर पलवल घर जा रहे थे
0:30
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में 36 दिन बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी: शहर को साफ-सुथरा बनाने में जुटे कर्मचारी, गली-मोहल्लों से उठाया कचरा
0:33
कॉपी लिंक
शेयर
नकली एशियन पेंट्स बेचते दुकान मालिक पकड़ा: फरीदाबाद में पेंट की 6 बाल्टियां बरामद, कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी: ₹4 लाख कैश और इंजेक्शन ले गए चोर; CCTV में दिखे युवक