Sunita Ahuja-Govinda: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इस तरह के दावों के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चा बढ़ गई है. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों में कितनी सच्चाई है.
Sunita Ahuja-Govinda: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इस तरह के दावों के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चा बढ़ गई है. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों में कितनी सच्चाई है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/15/govinda-7-2026-08-15-16-34-39.png)
Sunita Ahuja-Govinda: बॉलीवुड के हीरो नंबर.1 यानी गोविंदा (Govinda) और सुनीता (Sunita Ahuja) के बीच सोशल मीडिया पर चर्चा कम होती नजर नहीं आ रही है. लंबे समय से दोनों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं. सुनीता मीडिया संग बातचीत में कई बार गोविंदा गंभीर आरोप लगाती हुईं नजर आ चुकी हैं. उन्होंने साल 2024 में गोविंदा से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिला की थी. जिसमें उन्होंने एक्टर पर क्रूरता और बेवफाई करने का दावा किया था. हालांकि, अब सुनीता ने यह तलाक की अर्जी वापस ले ली है. इसके बाद भी उनके रिश्ते को लेकर चर्चा कम नहीं हो रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सुनीता ने गोविंदा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. आइए जानते हैं कि इसकी क्या सच्चाई है और क्या वाकई में सुनीता ने गोविंदा को अनफॉलो किया है या नहीं.
हीरो नंबर1 को पत्नी ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Radhika Podcast 2.0 नाम के एक हैंडल से दावा किया गया है कि सुनीता ने गोविंदा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले दोनों के बीच शादी को लेकर बवाल हुआ था, अब दोनों के बीच अनफॉलो वाला मामला सामने आया है. इस पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. जिसमें सुनीता की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट में गोविंदा का नाम नहीं नजर आ रहा है. इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या वाकई में गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में दूरियां बढ़ गई हैं. गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. लेकिन आपको इन सब बातों पर भरोसा करने से पहले ये जानना चाहिए कि इसकी सच्चाई क्या है.
Instagram पर Sunita Ahuja ने Govinda को ही Unfollow कर दिया
पहले शादी को लेकर बवाल हुआ , फिर दोनों के बीच तनाव और अब Instagram का ये Unfollow मामला
आखिर Govinda और Sunita के बीच चल क्या रहा है कही तलाक़ तो नहीं...Open news pic.twitter.com/Zg7rfbGp5c
— Radhika Podcast 2.0🎙️ (@RADHIKA_INF) August 24, 2026
क्या सच में सुनीता ने गोविंदा को किया अनफॉलो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस स्क्रीनशॉट में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सुनीता ने इंस्टाग्राम पर गोविंदा को अनफॉलो कर दिया है. लेकिन ये सच नहीं है. दरअसल, सुनीता आहूजा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला है. उनकी फॉलोइंग लिस्ट में गोविंदा का नाम साफ तौर पर नजर आ रहा है. ऐसे में समझा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे झूठे हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/24/sunita-ahuja-1-2026-08-24-15-51-07.png)
ये भी पढ़ें: 'आपका रेट क्या है? एक रात का कितना लेंगी?', मिर्जापुर की एक्ट्रेस को मिले भद्दे मैसेज, अब छलका दर्द
गोविंदा की ओर जारी किया गया था मानहानि का लीगल नोटिस
बीते दिन गोविंदा की ओर मानहानि का लीगल नोटिस जारी किया गया था. जिसमें दोषियों को 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है. एक्टर की ओर से जारी नोटिस में आम लोगों, मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी गई है कि गोविंदा या उनके परिवार से संबंधित कोई भी झूठी, मानहानिकारक, दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत या अपुष्ट सामग्री तैयार, प्रकाशित, अपलोड, प्रसारित या साझा न की जाए. नोटिस में विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली तस्वीरों, वीडियो, ऑडियो, मॉर्फ्ड इमेज, डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार सिंथेटिक सामग्री का उल्लेख किया गया है. गोविंदा की ओर से कहा गया है कि उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान, समानता तथा पर्सनल लाइफ या मैरिज लाइफ से संबंधित किसी भी सामग्री को AI अथवा डिजिटल तकनीक के जरिए तैयार करने, उसमें हेरफेर करने या उसका यूज करने की अनुमति नहीं है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं भूमि शेट्टी? महाकाली के अवतार से उड़ाए लोगों के होश, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें