Aug 18, 2026 05:40 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Cooking Tips: बैंगन की सब्जी बनाने का आपका अपना तरीका होगा, लेकिन एक बार ये चीज जरूर एड कर के देखें। सब्जी के स्वाद, टेक्चर और यहां की रंगत भी बदल जाएगी। ये छोटी सी किचन टिप है, लेकिन स्वाद के मामले में इसका असर काफी बड़ा है।

बैंगन की सब्जी
बैंगन की सब्जी तो आपने खूब बनाई होगी। कई लोगों को इसका स्वाद काफी पसंद आता है, वहीं बच्चे बैंगन का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। खैर, आज हम बैंगन की कोई नई रेसिपी आपके साथ शेयर नहीं कर रहे हैं बल्कि इसके स्वाद को बेहतर बनाने का तरीका बता रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि कई लोग बैंगन की सब्जी बनाते हुए उसमें थोड़ा सा दूध भी एड करते हैं? जी हां, रसोई से जुड़ी ये पुरानी ट्रिक आज भी कई घरों में फॉलो की जाती है। बैंगन आप किसी भी तरह से बनाते हों, अगर इसमें थोड़ा सा दूध मिला दिया जाए तो इसका स्वाद काफी बदल जाता है। सिर्फ स्वाद ही क्यों, बल्कि बैंगन की सब्जी के टेक्सचर में भी काफी बदलाव आता है। जानने चाहते हैं कि इस ट्रिक के फायदे क्या हैं? आइए जानते हैं-
बैंगन की सब्जी में थोड़ा सा दूध मिलाने से क्या होगा?
बैंगन का हल्का कड़वापन होता है बैलेंस
कई बार बैंगन में हल्का सा कड़वापन होता है, जिस वजह से सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती। ऐसे में अगर बैंगन पकाते हुए थोड़ा सा दूध मिला दिया जाए, तो यही कड़वापन काफी हद तक बैलेंस हो जाता है। खासकर अगर आप बिना छिलका हटाए बैंगन की सब्जी बना रहे हैं, तो दूध डालना सब्जी के स्वाद को और बेहतर और संतुलित बना सकता है।
क्रीमी होता है सब्जी का टेक्चर
दूध ग्रेवी को गाढ़ा और क्रीमी बनाने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप बैंगन की सब्जी बनाते हुए थोड़ा सा दूध एड कर दें, तो ग्रेवी का टेक्चर काफी क्रीमी और रिच आता है। सब्जी ड्राई भी बना रहे हैं, तो हल्का दूध मिलाना बेहतर होता है क्योंकि इससे सब्जी ज्यादा सूखी नहीं लगती, बल्कि काफी बढ़िया सा टेक्चर आता है।
बैंगन के रंग को बदलने से बचाता है दूध
आपने नोटिस किया होगा कि बैंगन काटने के बाद ही इसका रंग काफी तेजी से बदलने लगता है। वहीं सब्जी बनाने के बाद तो बैंगन का रंग लगभग उड़ ही जाता है। ऐसे में अगर आप थोड़ा सा दूध एड कर के बैगन की सब्जी बनाते हैं तो इससे इनका रंग बरकरार रहता है और सब्जी देखने में ज्यादा सुंदर और लजीज लगती है।
बना रहता है बैंगन का प्राकृतिक स्वाद
बैंगन का नेचुरल अर्थी फ्लेवर बरकरार रखने में भी दूध काफी मदद करता है। अगर आप बैंगन की सब्जी बनाते हुए जरा सा दूध एड कर दें तो ये उसके प्राकृतिक स्वाद को और उभारने का काम करता है, जिससे सब्जी ज्यादा टेस्टी लगती है। साथ ही उसका टेक्चर भी बेहतर होता है।
जरूरी टिप- अगर आप बैंगन की सब्जी बनाते हुए इमली का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो दूध एड नहीं करना चाहिए। इमली के साथ दूध मिलाने से सब्जी में कड़वापन आ सकता है।
कितना और कब दूध मिलाना चाहिए?
अगर आप सूखी बैंगन की सब्जी बना रहे हैं तो 1-2 चम्मच दूध काफी रहता है। बहुत ज्यादा दूध एड नहीं करना चाहिए। जैसे ही सब्जी लगभग पक जाए, तो लास्ट में दूध मिलाएं। इस दौरान गैस की फ्लेम लो ही रखें।
(Images Credit- Pinterest, Instagram)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
