July 11, 2026

दिल्ली के मेन्स सैलून में रूसी महिला ने कराया 1 डॉलर में फेस मसाज, वायरल वीडियो पर लोगों ने दी सुरक्षा की सलाह| Navbharat Live

Updated On: Jul 11, 2026 | 04:16 PM IST

विज्ञापन

सार

Russian tourist in India : भारत घूमने आई एक रूसी महिला का दिल्ली के मेन्स सैलून में 1 डॉलर में फेस मसाज कराने का वीडियो वायरल हो गया। कई यूजर्स ने महिला को सुरक्षा को लेकर सावधान रहने की सलाह दी।

A Russian tourist's $1 facial massage at a men's salon in Delhi has gone viral on social media.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Russian Face Massage Video : भारत घूमने आई एक रूसी महिला का दिल्ली के एक मेन्स सैलून में फेस मसाज कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में महिला केवल 1 डॉलर (करीब 85 रुपये) में फेस मसाज कराती नजर आती हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सैलून कर्मचारी सबसे पहले उनके बालों को क्लिप से बांधता है, ताकि मसाज आसानी से की जा सके। इसके बाद वह फेस क्रीम लगाकर मसाज शुरू करता है।

इस दौरान सैलून में मौजूद अन्य ग्राहक भी दिखाई देते हैं और एक व्यक्ति उनके साथ मिरर सेल्फी लेता हुआ नजर आता है। तेज म्यूजिक के बीच महिला आराम से पूरा स्किन केयर सेशन करवाती हैं और पूरे अनुभव का आनंद लेती दिखाई देती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली के मेन्स सैलून में रूसी महिला ने कराया फेस मसाज

यह वीडियो रूसी कंटेंट क्रिएटर केल्यूबा लिउबोव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि “नई दिल्ली, भारत में फेस मसाज करवाना कितना अनोखा अनुभव है।” उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वह पिछले कुछ दिनों से भारत यात्रा पर हैं।

इस दौरान उन्होंने आगरा के ताजमहल, दिल्ली की गलियों, मंदिरों, गुरुद्वारों और कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में भारत को सुरक्षित यात्रा गंतव्य बताया है और यहां के अनुभवों को सकारात्मक बताया है।

ये खबर भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल

लोगों ने रूसी महिला की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने महिला के अलग अनुभव की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

एक यूजर ने लिखा कि विदेश यात्रा के दौरान हमेशा सतर्क रहना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सैलून संचालक के लिए यह दिन शायद सबसे यादगार रहा होगा।

कुछ लोगों ने यह भी सलाह दी कि भारत आने वाले विदेशी पर्यटक अच्छी और भरोसेमंद जगहों का चयन करें। हालांकि, वीडियो में किसी अप्रिय घटना का संकेत नहीं मिलता और इसे एक सामान्य ट्रैवल एक्सपीरियंस के तौर पर साझा किया गया है।

Follow Navbharatlive whatsapp