LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: बीजेपी आज से ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ राजधानी लखनऊ से हुई। मुख्यमंत्री आवास से सुबह 8 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकले। झारखंड सरकार आज एक बार फिर आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत करेगी। छात्रों और सरकार के बीच दोपहर 12 बजे वार्ता होने की संभावना है। वहीं, अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। अब केवल ‘छड़ी मुबारक’ 28 अगस्त को पहलगाम के रास्ते जाएगी और इसके साथ ही इस साल की अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा। 15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर 9 से 16 अगस्त तक CISF यात्रियों की गहन जांच करेगी। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन सुबह करीब 9 बजे अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी श्री विजयपुरम के फ्लैग पॉइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में हिस्सा लेंगे। उधर, पश्चिम बंगाल सरकार रविवार को आपातकाल के दौरान हिरासत में लिए गए 325 लोगों को ‘लोकतंत्र सेनानी सम्मान’ से सम्मानित करेगी। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
09 Aug 2026 11:56 AM (IST)
09 Aug 2026 11:56 AM (IST)
ये वाला स्वतंत्रता दिवस बहुत ही ज्यादा खास है: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, ये वाला स्वतंत्रता दिवस बहुत ही ज्यादा खास है क्योंकि भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भाजपा ने आज से एक सप्ताह की मुहीम शुरू की है जहां पर हम हमारे राष्ट्रीय नायकों के शहीद स्मारकों पर जाकर, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों के साथ जाकर, हमारे स्वच्छता वॉरियर्स के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान शुरू करेंगे। ये केवल एक पुष्पांजलि का कार्यक्रम ही नहीं है, ये आज की पीढ़ी को हमारे राष्ट्र के नायकों के आदर्शों से जोड़ने की मुहीम है।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "...ये वाला स्वतंत्रता दिवस बहुत ही ज्यादा खास है क्योंकि भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भाजपा ने आज से एक सप्ताह की मुहीम शुरू की है जहां पर हम हमारे राष्ट्रीय नायकों के शहीद स्मारकों पर जाकर, भाजपा के पदाधिकारी,… https://t.co/ER9GYMwtCH pic.twitter.com/F5wNqyWIjj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2026
09 Aug 2026 11:53 AM (IST)
09 Aug 2026 11:53 AM (IST)
जम्मू में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान J&K BJP प्रमुख सत शर्मा ने कहा, युवा मोर्चा ने आज एक मोटरसाइकिल रैली आयोजित की है। हर घर तिरंगा को लेकर प्रधानमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो अह्वान है, हर घर के ऊपर हम सभी को तिरंगा फहराना है, उसी के लिए भारतीय जनता पार्टी मिलकर काम कर रही है। युवा मोर्चा की तरफ से आज इस रैली की शुरुआत है। यह रैली चार दिन लगातार रहेगी। तिरंगा हम सभी के लिए विशेष महत्व रखता है। इस तिरंगे का महत्व 5 अगस्त 2019 जम्मू-कश्मीर के लिए को और बढ़ गया था क्योंकि उससे पहले, यहां दो झंडे हुआ करते थे। हालाकि, 'एक देश, एक झंडा' का सिद्धांत अब हमारे बहादुरों और युवाओं द्वारा तिरंगे के सम्मान और गौरव के लिए दिए गए बलिदानों को दर्शाता है और उस समय की याद दिलाता है जब यहां इसे फहराना एक मुश्किल काम माना जाता था। स्वाभाविक रूप से POJK भी भारत का हिस्सा बन जाएगा।
#WATCH जम्मू। भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान J&K BJP प्रमुख सत शर्मा ने कहा, "युवा मोर्चा ने आज एक मोटरसाइकिल रैली आयोजित की है... हर घर तिरंगा को लेकर प्रधानमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो अह्वान है, हर घर के ऊपर हम सभी को तिरंगा फहराना है,… https://t.co/svaPdA3NWa pic.twitter.com/8UNoMqWhtC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2026
09 Aug 2026 11:51 AM (IST)
09 Aug 2026 11:51 AM (IST)
FCRA बिल का विरोध करेगी कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, FCRA बिल का तो हम विरोध करने वाले हैं। इसके अलावा हम कल ऑल पार्टी मीटिंग बुलाकर फैसला लेंगे। उन्होंने परिसीमन बिल पर कहा, लोकतंत्र में हम किसी का हाथ नहीं बांध सकते हैं और दूसरों के विचार को भी रोक नहीं सकते हैं। लोगों के मन में क्या बात होती है, यह पता नहीं चलता है। मगर हमारी स्थिति साफ है कि दल के लोग जो मिलकर फैसला लेंगे, उसी के तहत हम चलेंगे।
#WATCH रुद्रपुर, उत्तराखंड। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "FCRA बिल का तो हम विरोध करने वाले हैं। इसके अलावा हम कल ऑल पार्टी मीटिंग बुलाकर फैसला लेंगे।"
उन्होंने परिसीमन बिल पर कहा, "लोकतंत्र में हम किसी का हाथ नहीं बांध सकते हैं और… pic.twitter.com/BoKyxAt3mt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2026
09 Aug 2026 10:46 AM (IST)
09 Aug 2026 10:46 AM (IST)
भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ पर PM मोदी ने राष्ट्रनायकों को याद किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’की 84वीं वर्षगांठ के मौके पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और अमर सेनानियों को याद किया है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वाले सभी लोगों को याद करते हैं। उनका साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित होकर ‘भारत छोड़ो’ के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया और औपनिवेशिक शासन से मुक्त होने के हमारे लोगों के अटूट संकल्प को दर्शाया।
Remembering all those who participated in the historic Quit India Movement. Their courage will always remain an inspiration for every Indian. Inspired by the leadership of Mahatma Gandhi Ji, the clarion call of Quit India infused new energy into our freedom struggle and reflected…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2026
09 Aug 2026 10:18 AM (IST)
09 Aug 2026 10:18 AM (IST)
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकत की
राजस्थान की राजधानी जयपुर में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और अन्य नेताओं से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की।
#WATCH | जयपुर, राजस्थान: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और अन्य नेताओं से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। pic.twitter.com/jm1KPK1sns
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2026
09 Aug 2026 09:30 AM (IST)
09 Aug 2026 09:30 AM (IST)
हमारा युवा देश की हर चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य रखता है: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'तिरंगा यात्रा' को संबोधित करते हुए कहा, हमारा युवा प्रतिभाशाली है, हमारा युवा ऊर्जा का प्रतीक है, हमारा युवा देश की हर चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य रखता है और उस सामर्थ्य के प्रतीक इस युवा ऊर्जा को आगे बढ़ने के लिए एक उचित मंच प्राप्त हो, वो अपने परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश और समाज की उन चुनौतियों का सामना करने के लिए भी खुद को तैयार कर सके, इस भाव के साथ इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आज पूरे देश के अंदर, दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भाजपा के द्वारा किया जा रहा है।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'तिरंगा यात्रा' को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा युवा प्रतिभाशाली है, हमारा युवा ऊर्जा का प्रतीक है, हमारा युवा देश की हर चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य रखता है और उस सामर्थ्य के प्रतीक इस युवा ऊर्जा को आगे बढ़ने के… pic.twitter.com/9AhksTadbE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2026
09 Aug 2026 09:28 AM (IST)
09 Aug 2026 09:28 AM (IST)
'तिरंगा यात्रा' कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत आयोजित 'तिरंगा यात्रा' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत अन्य नेता भी शामिल हुए।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत आयोजित 'तिरंगा यात्रा' कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत अन्य नेता भी शामिल हुए। pic.twitter.com/p8JKxIKqMf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2026
09 Aug 2026 09:21 AM (IST)
09 Aug 2026 09:21 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने निकाली तिरंगा यात्रा
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में प्रदेश सरकार में मंत्री दिलीप घोष की अगुवाई में खड़गपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, खड़गपुर में तिरंगा यात्रा चल रही है। पूरे बंगाल में हर घर में तिरंगा पहुंचाया जाएगा। सभी जगह तिरंगा यात्रा होगी।
#WATCH | खड़गपुर, पश्चिम बंगाल: प्रदेश सरकार में मंत्री दिलीप घोष की अगुवाई में खड़गपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "खड़गपुर में तिरंगा यात्रा चल रही है। पूरे बंगाल में हर घर में तिरंगा पहुंचाया जाएगा... सभी जगह तिरंगा यात्रा… pic.twitter.com/DFn1WeyBxt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2026
09 Aug 2026 08:05 AM (IST)
09 Aug 2026 08:05 AM (IST)
झारखंड सरकार केवल बच्चों को बांटने में और उन्हें दिगभ्रमित करने में लगी हुई है: BJP विधायक नीरा यादव
छात्र आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल से झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात पर भाजपा विधायक और झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा, ये सरकार केवल बच्चों को बांटने में और उन्हें दिगभ्रमित करने में लगी हुई है। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि बच्चों को गुटों में बांटने का कार्य किया जा रहा है। आप CBI जांच करवा देते, ED से जांच करवा देते, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते, नौकरियों के बिकने का रेट तक तय है तो इससे बड़ा सबूत आपको और क्या चाहिए? क्यों छात्रों को उलझाया जा रहा है। आप सीधी घोषणा कीजिए कि छात्रों को न्याय देंगे।
#WATCH | रांची, झारखंड | छात्र आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल से झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात पर भाजपा विधायक और झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा, "...ये सरकार केवल बच्चों को बांटने में और उन्हें दिगभ्रमित करने में लगी हुई है। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि बच्चों को… pic.twitter.com/O5m5vKWxHC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2026
09 Aug 2026 07:04 AM (IST)
09 Aug 2026 07:04 AM (IST)
राहुल गांधी की आवाज संसद में गूंजनी चाहिए थी लेकिव वहां वे चर्चा नहीं करना चाहते: दिनेश शर्मा
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर कहा, राहुल गांधी की आवाज संसद में गूंजनी चाहिए थी लेकिव वहां वे चर्चा नहीं करना चाहते। रोज हंगामा करके सदन की कार्यवाही को बाधित करते हैं। राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, कर्नाटक में पेपर लीक और अनियमितताओं पर नहीं बोलते। आप सिर्फ जहां चुनाव होने वाला है वहां जाएंगे और भ्रांति फैलाएंगे।
#WATCH लखनऊ(उत्तर प्रदेश): भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर कहा, "राहुल गांधी की आवाज संसद में गूंजनी चाहिए थी लेकिव वहां वे चर्चा नहीं करना चाहते। रोज हंगामा करके सदन की कार्यवाही को बाधित करते हैं... राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, कर्नाटक… pic.twitter.com/L2y16oQPNw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2026
09 Aug 2026 06:51 AM (IST)
09 Aug 2026 06:51 AM (IST)
CM योगी के नेतृत्व में आज से तिरंगा यात्रा का होगा शुभारंभ
बीजेपी आज से ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान की शुरुआत करेगी। अभियान का शुभारंभ राजधानी लखनऊ से होगा। मुख्यमंत्री आवास से सुबह 8 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे।