August 31, 2026
Chitrakoot Floods: मंदाकिनी चित्रकूट में मचा रही तबाही, पुलिस ने खाली कराए घर और मंदिर
मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। मंदाकिनी नदी उफान पर है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार बारिश के बाद नदी खतरे के निशान से 8-9 मीटर ऊपर बह रही है। पुलिस ने नदी किनारे के घर और आश्रम खाली करा लिए हैं।सतना (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसके चलते पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए निगरानी तेज कर दी है। पुलिस की टीमें नदी किनारे वाले इलाकों पर करीब से नजर रख रही हैं। एहतियात के तौर पर नदी के पास बने घरों, बस्तियों और आश्रमों को खाली करा लिया गया है। लोगों को नदी के पास न जाने और सुरक्षित जगहों पर चले जाने के लिए लगातार अनाउंसमेंट भी किए जा रहे हैं।
Read more