September 22, 2026
Rajat Sharma's Blog | राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी की जीत का राज़ - India TV Hindi
राजस्थान के नगर निगमों और नगर पालिकाओं के मेयर और चेयरमैन के चुनाव में बीजेपी ने बाज़ी मार ली। चुनाव में बहुमत का गणित कई जगह धरा का धरा रह गया। कई पार्टियों के अपने ही खेमे के वोट खिसके, तो कहीं निर्दलियों ने पाला बदला। दस नगर निगमों में से सात के नतीजे आए, जिनमें छह पर बीजेपी ने क़ब्ज़ा किया। 47 नगर परिषदों में से 31 पर बीजेपी के उम्मीदवार जीते। 252 नगर पालिकाओं में से 162 में बीजेपी अपना चेयरमैन बनवाने में कामयाब रही। 303 निकायों के परिणाम घोषित हुए, जिनमें भाजपा ने 198 और कांग्रेस ने 95 निकायों में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
Read more