October 13, 2026

ब्रजमोहन राम बने ओड़िशा के राज्यपाल, जानें पूरा राजनीतिक सफर

Brajmohan Ram Biography: पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओड़िशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति से पलामू समेत पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है. जमीनी स्तर से राजनीति की शुरुआत करने वाले ब्रजमोहन राम ने विधायक और सांसद के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी निभायीं. अनुसूचित जाति के प्रमुख नेताओं में गिने जाने वाले ब्रजमोहन राम का राजनीतिक सफर एकीकृत बिहार की विधानसभा से शुरू होकर लोकसभा तक पहुंचा. अब राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति उनके राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. Read more

October 13, 2026

Mysore Dasara: मैसूर दशहरे में हाथी महेंद्र के साथ क्या हुआ? सोने की अंबाड़ी के लिए चुने गए हाथी को क्यों हटाया गया?

मैसूर दशहरे में 42 वर्षीय हाथी महेंद्र ने 600 किलो की अंबाड़ी उठाने से मना कर दिया। रिहर्सल में उसके रुकने के कारण अब प्रशांत को यह जिम्मेदारी मिली है। दशहरे की अन्य अप्रत्याशित घटनाओं के साथ इसे जोड़कर लोग चिंतित हैं।मैसूर दशहरा मतलब जश्न, भक्ति और पुरानी परंपराओं का संगम। विजयदशमी के दिन जब हाथियों का काफिला सोने की अंबाड़ी (हौदा) लेकर निकलता है, तो लाखों लोग इसे देखने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन इस बार दशहरे की तैयारियों के बीच एक अजीब वाकया हुआ है। सोने की अंबाड़ी उठाने की ट्रेनिंग ले रहा हाथी 'महेंद्र' अचानक पीछे हट गया है। इसके बाद से ही दशहरे को लेकर कई तरह की बातें होने लगी हैं। आखिर महेंद्र ने ऐसा क्यों किया? क्या ये सिर्फ उसकी थकान थी या फिर हाथी का कोई सामान्य बर्ताव? Read more

October 13, 2026

KING: शाहरुख खान के बर्थडे पर होगा बड़ा धमाका, 'किंग' के टीजर के लिए धांसू तैयारी शुरू, कब आएगा?

KING: इस साल की शुरुआत से कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. जिनमें से कुछ सुपरहिट हो गईं, तो कुछ को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया. अब फाइनली बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की वापसी की बारी है. जी हां, 2023 के बाद से ही उनकी कोई भी पिक्चर नहीं आई है. एक्टर का पूरा फोकस अपनी अपकमिंग फिल्म KING पर था, जिसमें एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आने वाली है. यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज की जाएगी. जिस पर अब भी काम चल रहा है. इसी बीच शाहरुख खान के बर्थडे के लिए मेकर्स ने तगड़ी प्लानिंग कर ली है, जो कि 2 नवंबर को आता है. जानिए ‘किंग’ का टीजर कब लाया जाएगा? Read more

October 13, 2026

आईएमएफ ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ अनुमान | IMF raises India's growth forecast.

वॉशिंगटन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर अपना अनुमान बढ़ाते हुए कहा कि देश वित्त वर्ष 2026-27 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा। Read more

October 13, 2026

पंजाब में समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या, नशे का विरोध करने पर किया मर्डर - India TV Hindi

मानसा: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के मानसा से आ रही है। यहां एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परविंदर झोटा नशे के खिलाफ अभियान चलाते थे। जानकारी के मुताबिक एक मेडिकल स्टोर में नशे को लेकर बहस के दौरान मेडिकल स्टोर के संचालक ने उन्हें गोली मार दी। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बहस के बीच परविंदर झोटा को गोली मारते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस घटना के बाद से एक बार फिर नशे के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के सिलसिले में एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है। जल्द ही सभी ज़िलों के SSP और DC के साथ बैठक होगी। Read more

October 13, 2026

कौन हैं हूती विद्रोही, जो सऊदी अरब को दे रहे चुनौती? जानिए ईरान कनेक्शन और ताकत का राज

Who Are Houthis: हूती विद्रोही कौन हैं, जिनके मिसाइल हमलों से सऊदी अरब की चिंता बढ़ रही है? जानिए यमन से लेकर ईरान कनेक्शन और उनकी सैन्य ताकत तक का राज। हूती का इतिहास।Houthis Rebels Explained: यमन से उठे हूती विद्रोही आज सिर्फ एक देश की समस्या नहीं हैं। लाल सागर में जहाजों पर हमले, लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें और ड्रोन के इस्तेमाल ने उन्हें मिडिल ईस्ट के बड़े सुरक्षा संकटों में शामिल कर दिया है। सऊदी अरब के एयरपोर्ट और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के उनके दावों ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि आखिर हूती कौन हैं, उनकी ताकत कहां से आती है और उन्हें रोकना इतना मुश्किल क्यों है? Read more

October 13, 2026

Old Monk: 'रम' नहीं, 'रम जैसा' कहो! FSSAI के एक नियम से कंपनी को 500 करोड़ का घाटा

FSSAI ने ओल्ड मोंक को अपनी बोतलों पर 'रम' की जगह 'रम जैसा' लिखने का निर्देश दिया है। बात न मानने पर महाराष्ट्र में इसकी बिक्री रोक दी गई है, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।मुंबई: देश के सबसे मशहूर और पुराने शराब ब्रांड 'ओल्ड मोंक' (Old Monk) को बनाने वाली कंपनी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक अजीब शर्त रख दी है। FSSAI का कहना है कि ओल्ड मोंक की बोतलों पर 'रम' (Rum) नहीं, बल्कि 'रम जैसा' (Rum-like) लिखा होना चाहिए। इस विवाद के चलते महाराष्ट्र में ओल्ड मोंक की बिक्री पूरी तरह से ठप हो गई है। इससे कंपनी को 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। अब यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गया है और शराब इंडस्ट्री में इसे लेकर काफी हलचल है। Read more

October 13, 2026

आईटी और रियल्टी शेयरों के सहारे सपाट खुला बाजार | Market opens flat, supported by IT and realty stocks.

मुंबई, सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को समर्थन मिला। Read more

October 13, 2026

Jharkhand News : हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा स्थित पैतृक आवास पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Jharkhand News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 13 अक्टूबर 2026 को रामगढ़ के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रस्में निभाईं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। Read more